Site icon desh 24×7

शिलांग मेघालय। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुबंशी की हनीमून के दौरान शिलांग मे बेरहमी से हुई हत्या. की परतें अब पूरी खूल चुकी है।शिलांग मेघालय से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान शिलॉन्ग में बेरहमी से हुई हत्या की परतें अब पूरी तरह खुल चुकी हैं।

 

शिलांग मेघालय से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

 

मेघालय की शिलॉन्ग पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। पुलिस का दावा है कि राजा की हत्या अचानक हुआ हादसा नहीं है। यह एक सोची-समझी और महीनों पहले रची गई साजिश थी। इसका मुख्य किरदार राजा की पत्नी सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाहा है।

 

पुलिस ने चार्जशीट में दावा किया कि राजा की लाश को खाई में फेंकने के बाद सोनम इंदौर में सीधे अपने प्रेमी राज कुशवाहा के घर पहुंची थी। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर सफर किया था। इंदौर के लवकुश चौराहे पर बस से उतरकर वह ऑटो से राज के घर पहुंची, जहां चार दिन तक रुकी।

 

इसके बाद दोनों ने देवास नाके के पास एक अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट लिया और साथ रहने लगे। साजिश की जड़ें इतनी गहरी थीं कि हनीमून पर रवाना होने से पहले ही सोनम ने अपने निजी सामान से भरी एक काला ट्रॉली बैग प्रेमी राज कुशवाहा को सौंप दिया था। दोनों ने यह तय कर लिया था कि राजा को रास्ते से हटाने के बाद सोनम जब इंदौर लौटेगी तो वह सीधे राज के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करेगी।

Exit mobile version