Site icon desh 24×7

विश्वकर्मा एसोसिएशन भवन में उद्योग संगठन के पदाधिकारी हुए एकजुट सरकार के द्वारा बिजली की बढ़ाई गई कीमतों से भारी आक्रोश

*संयुक्त उद्यमी संघर्ष समिति*
VKIA Association Bhawan, Road No.1, Vishwkarma Industrial Area, Jaipur-302013

दिनांक 22/12/202

विषयः- सभी औद्योगिक संगठनों का संयुक्त ज्ञापन।

संदर्भ:- महंगी बिजली के विरोध में आंदोलन की चेतावनी।

(सरकार की अनदेखी से नाराज औद्योगिक संगठनों ने संयुक्त मोर्चा बनाकर किया ऐलान। विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भवन में जुटे प्रदेश के शीर्ष औद्योगिक संगठन)

प्रदेश में भाजपा सरकार ने औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए पिछले साल राइजिंग राजस्थान और इस साल प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया। सरकार इन सम्मेलनों के माध्यम से प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाना चाहती है। विभिन्न नीतियों के माध्यम से देश विदेश के निवेशकों को राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित कर रही हैं। प्रदेश का उद्यमी वर्ग सरकार के इन प्रयासों की सराहना करता है। राजस्थान के सभी औद्योगिक संगठनों ने इन सभी प्रयासों में सरकार का हमेशा पूर्ण सहयोग किया। समस्या यह है कि सरकार नए निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित कर रही है लेकिन जिन्होने पहले से हजारों करोड़ का निवेश किया हुआ है और जो राजस्थान में लाखों लोगों को रोजगार और सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व दे रहे हैंए ऐसे उद्योगपतियों की ओर से सरकार का ध्यान नहीं है। आज राजस्थान उद्योगों को देश में सबसे महंगी बिजली उपलब्ध कराने वाले राज्यों में शुमार है। सितंबर में ही सरकार ने उद्योगों के बिजली बिल पर कई शुल्क और सरचार्ज लगा दिया. जिसके कारण उद्योगों के लिए करीब ढाई से 3 रुपये प्रति यूनिट बिजली महंगी हो गई।

महंगी बिजली के कारण उद्योगों की लागत में 25 हजार से लेकर 10 लाख रुपये महीने तक का इजाफा हो गया।

स्टील, प्लास्टिक और कई अन्य उद्योगों में बिजली रॉ मैटेरियल की तरह उपयोग में आती है. इसके कारण औद्योगिक इकाई के परिचालन खर्च 25 से 40 प्रतिशत तक बिजली पर खर्च करना पड़ता है।

समस्या यह है कि सभी औद्योगिक संगठनों ने अपने अपने स्तर पर सरकार को महंगी बिजली के कारण हो रही परेशानी की जानकारी दी। मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री, ऊर्जा मंत्री तक अपनी वेदना पहुंचाई लेकिन सरकार ने उद्यमियों की समस्या पर विचार तक नहीं किया।

मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री केवल सरकारी आयोजनों में स्तर उनके पास प्रदेश के उद्योगपतियों से मिलने का समय ही नहीं है। बिजली की बढ़ती लागत के कारण प्रदेश में पिछले दो साल में 6 हजार से ज्यादा एमएसएमई इकाइयां बंद हो चुकी हैं। बिजली महंगी होने के कारण एमओयू के बाद नए निवेशक राजस्थान में औद्योगिक इकाइयां लगाने से कतरा रहे हैं।

*अन्य समस्याएं*

रीको की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों में PRIVELLING RATES 80% में वृद्धि के कारण उद्योगों के लिए जमीन महंगी होने के साथ ही में PRIVELLING RATES आधारित सभी शुल्कों में वृद्धि हो चुकी है। इसके कारण भी उद्योगों की लागत में इजाफा हो रहा है।

वीकेआई सहित प्रदेश के ज्यादातर औद्योगिक क्षेत्र अतिक्रमणए ड्रेनेज सिस्टम का अभाव सड़क ए कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। रीको के नए औद्योगिक क्षेत्रों में जमीन आवंटन के बाद दो साल में औद्योगिक इकाई लगाना आवश्यक

है. लेकिन ज्यादातर औद्योगिक क्षेत्रों में निर्माण सामग्री की आवाजाही के लिए ही सड़क नहीं है।

प्रदेश के शीर्ष औद्योगिक संगठनों का संयुक्त आह्वान

इसलिए प्रदेश के सभी औद्योगिक संगठनों ने विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भवन में संयुक्त रूप से एक साझा मंच पर गहन विचार विमर्श के बाद सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार बिजली शुल्क वृद्धि रीको वापस नहीं लेती है तो प्रदेश के सभी उद्योगपति आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में टीसीएस आयन परीक्षा केन्द्र को बन्द किये जाने हेतु एवं इस परीक्षा केन्द्र चलाने की अनुमति नही दिये जाने हेतु :-

1. रिको लि सीतापुरा इकाई कार्यालय द्वारा सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में रिको आवासीय कॉलोनी के पास भूखण्ड संख्या SP-1013(b) (1) आवंटी को आईटी सर्विसेज के काम के लिए आवंटित किया गया था। लेकिन यहां पर इन्होने प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन का केन्द्र (tcs ion) बना लिया है। यहां पर आये दिनों विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएँ आयोजित होती रहती है। इस वजह से परीक्षार्थियों उनके अभिभावकों उनके साथियों उनके वाहनों इत्यादि की बडी भारी भीड लगी रहती है। इनकी देखादेख यहां पर अनेक प्रकार की थडियां वैले फल सब्जी जूस विक्रेता फुटकर सामान विक्रेता बैग पर्स सामान रखने वाले वेण्डर्स खाने पीने की दुकानें स्टेशनरीज की मूवेबल दुकानें बहुतायत में लग गयी है और ये लगातार बढ़ती जा रही है। इनमें हर तरह के लोग आते जाते रहते हैं। संदिग्ध आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई है। रेकीए चोरी चकारी झगडे की वारदातें बढ़ गई हैं। सडक पर लोगों की भीड व दुकानों का जमावडा रहने की वजह से सामान्य आवागमन भी बाधित हो रहा है। यहां की शांति व सुरक्षा व्यवस्था भंग हो रही है।

2. रिको आवासीय कॉलोनी निवासियों की, आसपास के उद्यमियों की इस विषय में लगातार परेशान होने की शिकायतें आ रही हैं। स्थानीय रिको सीतापुरा कार्यालय को अवगत कराया है। स्थिति बहुत खराब होती जा रही है। 3. इन्होने जैमर लगा रखे हैं। इसकी वजह से आसपास के लगभग 100 से 150 मीटर के अन्दर मोबाईल नेटवर्कर इन्टरनेट नेटवर्क काम नहीं कर रहे हैं। दूरंसचार व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। इससे फैक्ट्रीज का कामकाज प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी उद्यमी परेशान हो रहे हैं।

अतः कृपया इसको तत्काल प्रभाव से बन्द कराया जाये। भविष्य में किसी भी औद्योगिक क्षेत्र के अन्दर किसी भी तरह से परीक्षा केन्द्र बनाये जाने की अनुमति नहीं दी जावे। इससे हजारों परीक्षार्थियों का आवागमन होता है। वो सारी बसे गाडियां सड़कों पर ही पार्किंग करते है। इससे आसपास के सभी लोगों को बडी भारी परेशानी व असुविधा होती है।

संयुक्त आह्वान में शामिल प्रदेश के शीर्ष औद्योगिक संगठन :-
Apex body

1. Rajasthan chamber of commerce
2. forti
3. ucori
4. Rajasthani Steel chamber
5. Laghu udyog Bharati
6. Bhartiya udyog Vyapar Mandal
7. PMAR
8. Employer Association of Rajasthan
9. Foundry owners Association

1. विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज ऐसोसिऐशन/ आकेडा/ बढारना

2. सीतापुर रामचंद्रपुर प्रहलादपुर

3. झोटवाड़ा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
4. सरना डूंगर
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
5. बगरू इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
6. कालाडेरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
7. मंडा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
8. जेतपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
9. 22 गोदाम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
10. सुदर्शनपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
11. मालवीय नगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
12. हीरा वाला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
13. दूदू इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
14. बिंदायका इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
Exit mobile version