Site icon desh 24×7

लखनऊ उत्तर प्रदेश। माफिया अतीक अहमद के करोड़ो की कुर्क जमीन पर भू माफिया खुलेआम कर रहे है प्लाटिंग। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

माफिया अतीक अहमद के करोड़ों की कुर्क जमीन पर भू- माफिया खुलेआम कर रहे है प्लाटिंग*

लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट 

अतीक अहमद ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के नसीरपुर सिलना इलाके में आपने नाम से करोड़ों रुपए की जमीन आराजी 187 के सम्पूर्ण हिस्से को खरीदी थीं। जिसको उत्तर प्रदेश #सरकार ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दिया था । जमीन कुर्क होने के बाद इस जमीन को न कोई खरीद सकता था और न कोई बेच सकता था तो अतीक अहमद में एक अपने सबसे खास शूटर ग़ुलफुल के बेटे बद्दूद व मकबूल को लगाया कि इस कुर्क जमीन को किसी भी हाल में बेचना है तो दोनों ने मिलकर अतीक अहमद ने शेर अली से खरीदा तो उसी के बहन खुशनुमा के नाम एक वसीयत तैयार करवाते है और सेटिंग से नाम खतौनी मे आराजी 187 के 1/2 हिस्से को खतौनी मे दर्ज करवा देते है और फिर इंट्री होती है अचला इंफ्रा टेक कंपनी के निदेशक केशव सिंह की और केशव सिंह गुजरात जेल में बंद अतीक अहमद से मीटिंग करने जाता है कि भाई इस जमीन को मै लेना चाहता हु तो अतीक अहमद कहता है कि मेरी पत्नी शाहिस्ता परवीन के पास जाकर 90 लाख पहुंचा दो और कुर्क जमीन को अपने नाम करवा लो, फिर क्या था केशव ने शेर अली की बहन खुशनुमा से करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव खरीद और 1/2 हिस्से के बजाय पूरी जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर डाली। पुलिस व प्रशासन ने इस जमीन को #गैंगस्टर एक्ट के तहत जमीन को कर्क कर दिया था और कुर्की का बोर्ड भी लगाया था, वहीं पुलिस – प्रशासन ने बाकायदा मुनादी भी करवाई थी और बताया था कि इस जमीन को खरीदना व बेचना दोनों अपराध है । इस कार्यवाही को पुलिस व प्रशासन ने खूब वाहवाही लूटी की माफिया अतीक अहमद की करोड़ों की जमीन को कुर्क कर लिया । वहीं भू माफियाओं ने माफिया अतीक अहमद की कुर्क जमीन पर लगा कुर्की का बोर्ड उखाड़ कर फेक डाला और पूरी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर प्लाटिंग कर दिया ।

अतीक की कुर्क जमीन पर भू-माफियाओं ने बाकायदा सड़क से लेकर नाली तक बना दिया जबकि इस का मुकदमा गैंगस्टर कोर्ट में चल रहा है ।

माफियाओं द्वारा अवैध प्लाटिंग और निर्माण कार्य चल रहा है

Exit mobile version