Site icon desh 24×7

लखनऊ उत्तर प्रदेश। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को उत्तरप्रदेश पुलिस ने लिया हिरासत मे । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर को
उत्तर प्रदेश पुलिस ने लिया हिरासत में…

लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट 

अमिताभ ठाकुर ट्रेन में लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे,
शाहजहांपुर में सादा कपड़े में
कुछ पुलिसकर्मी ट्रेन में आए
और अमिताभ ठाकुर को उठा ले गए…
उन पर पिछले दिनों देवरिया में एक FIR दर्ज की गई थी…
बता दें कि
अमिताभ ठाकुर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर
सवाल उठाते रहे हैं,
हाल ही में उन्होंने कानपुर के अधिवक्ता
अखिलेश दुबे की संपत्तियों की
गहन जांच कराने की मांग की थी,
इसके लिए मंडलायुक्त
और पुलिस कमिश्नर को पत्र भी लिखा था,
उन्होंने मंडलायुक्त कार्यालय के
एक कर्मचारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे…
पत्र के अनुसार
उन्होंने साकेतनगर स्थित पार्क की जमीन पर
कब्जाकर किशोरी वाटिका गेस्ट हाउस बनाने
और अखिलेश दुबे के कार्यालय के
आवंटन की जांच की मांग की थी…
इसके अलावा अवैध तरीके से
बृजकिशोरी दुबे स्कूल संचालित
करने का भी आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की…
उन्होंने कहा था
कि ऐसी सरकारी भूमि से
अवैध कब्जे हटाए जाएं
और आरोपियों से अवैध कब्जे
या अवैध लाभ से कमाई गई संपत्ति की रिकवरी भी की जानी चाहिए!

Exit mobile version