लडकी भगाने के आरोपी को
लखनऊ/झांसी उत्तर प्रदेश सो राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
झाँसी लड़की भगाने के आरोपी को पुलिस कस्टडी में थर्ड डिग्री देने का मामला : न्यायालय के आदेश पर विवेचक दरोगा अशोक कुमार, सिपाही आकाश सिंह और महिला कांस्टेबल प्रीति विश्वकर्मा पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
जेल में बंद आरोपी की हालत देखकर परिजनों ने न्यायालय से लगाई थी न्याय की गुहार, जिसमें परिजनों द्वारा बताया गया कि लड़के के पूरे शरीर में तकरीबन 23 गंभीर निशान है, हाथों की उंगलियों के बीच में गर्म रॉड से जलाया गया है, जबड़े के नीचे की हड्डियां टूटी हुई है और दांत भी टूटे हुए
न्यायालय के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही मेडिकल टीम को जांच के लिए भेजा गया तो जांच में गंभीर चोटों की पुष्टि हुई, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर सभी के ऊपर गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज हुआ
