Site icon desh 24×7

IND vs SA 2nd ODI Raipur: रायपुर में टीम इंडिया का धमाका! कोहली-गायकवाड़ ने जमाए शतक, राहुल का विस्फोटक फिनिश पारी, साउथ अफ्रीका को 359 रनों का टारगेट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, और भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 358/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

मोहम्मद इमरान राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

 

टीम इंडिया की बल्लेबाजी में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक 105 रन की पारी खेली, वहीं विराट कोहली ने भी अपनी क्रीज़ पर जमकर खेलते हुए 102 रन बनाए। इनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से टीम इंडिया ने बड़े स्कोर तक पहुँचने में सफलता पाई।

 

खास बात यह है कि आज रायपुर में अब तक केवल एक ही वनडे मैच खेला गया था, जो 21 जनवरी 2023 को हुआ था, जिसमें भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज का पहला मैच रांची में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया था। अब साउथ अफ्रीका की टीम को इस विशाल लक्ष्य का पीछा करना है और देखना यह होगा कि क्या वे भारतीय टीम को चुनौती दे पाते हैं या नहीं।

Exit mobile version