परिक्षेत्रीय साहू समाज भगोली पारा / कच्चे दफ़ाई में पारिवारिक मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ठ अतिथि तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) मुख्य अतिथि शीतल साहू ( अध्यक्ष तहसील साहू संघ अन्य अतिथियो में उपाध्यक्ष गोविंद साहू ,विमला साहू संगठन सचिव खूबलाल साहू उपस्थित रहे साथ ही तहसील साहू संघ पूर्व अध्यक्ष युवराज साहू दल्ली राजहरा इकाई के परिक्षेत्रीय अध्यक्ष रेलवे कॉलोनी कुन्ती साहू ,शहीद चौक छन्नू साहू, कोड़े पावर हाउस लिली साहू, टाउनशिप गजाधर साहू केलाबाड़ी परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम खिलावन साहू युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंदन साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता परीक्षेत्रीय अध्यक्ष आशा राम साहू ने किया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम समाज के आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्तमा कर्म का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । यह कार्यक्रम दो पाली में संपन्न हुआ प्रथम पाली में समाज के सभी वर्ग के लिए खेलकूद का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की द्वितीय पाली में अतिथि स्वागत , पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।
कार्यक्रम में अतिथि स्वागत के उपरांत स्वागत भाषण परीक्षेत्रीय अध्यक्ष आशा राम साहू ने दिया । उन्होंने कहा कि परिक्षेत्रीय साहू समाज भगोलीपारा/ कच्चे दफाई में आपका स्वागत है । हमारा पूर्व अध्यक्षों ने समाज में एकता और एक जुटता बनाए रखने के लिए पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन करते आ रहा है । उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर हम लोगों ने यह आयोजन किया है । इस आयोजन में आप सभी ने अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम में पहुंचे हैं आप सभी का मैं दिल से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं ।
शीतल साहू के द्वारा सुंदर एवं सस्ता न्याय व्यवस्था के बारे में बताया गया एवं सभी की सहयोग की अपेक्षा की उन्होंने कहा कि जल्दी ही परिक्षेत्रीय अध्यक्षों का मीटिंग बुलाकर नई नियमावली का जानकारी दिया जाएगा ।
गोविंद साहू उपाध्यक्ष के द्वारा बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की समझाइस दी गई ।
युवराज साहू जी ने भी अपना विचार व्यक्त किया एवं नई कमेटी को शुभकामनाएं दी गई ।
उपाध्यक्ष श्रीमती विमला साहू के द्वारा महिलाओं को संगठित रहकर अपने अधिकारों के बारे में सजग रहने की सलाह दी ।
मुख्य अतिथि श्री तोरण लाल साहू के द्वारा सभी को संगठित रहकर कार्य करते रहने की अपेक्षा की ।
पारिवारिक मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह केकार्यक्रम में खुशी साहू निकिता साहू प्रेरणासाहू दुर्गा साहू निशा साहू नम्रता साहू एवं साथियों ने बेहतरीन गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया ।
खेल प्रतियोगिता के परिणाम
बाल पासिंग प्रतियोगिता
पुरुष वर्ग में आसाराम साहू/ मनराखन साहू प्रथम एवं गंगाधर साहू भानु राम साहू द्वितीय रहे । बालक वर्ग में प्रथम हरिराम साहू /निरंजन साहू द्वितीय कृष्णा साहू/ कमलेश साहू।
बालिका वर्ग में प्रथम भूमिका साहू /भूखउ राम साहू द्वितीय इशा साहू / रूप सिंह साहू
महिला वर्ग प्रथम कांति साहू पति मंगल सिंह साहू द्वितीय कुंती साहू ।
रंगोली प्रतियोगिता प्रथम संगीता साहू द्वितीय भावना साहू तृतीय भूमिका साहू एवं लीना साहू ।
