Site icon desh 24×7

जनपद के 1395 बूथों में भाजपा ने सुनी पीएम के मन की बात कार्यक्रम

ब्यूरो रिपोर्ट… अनुराग तिवारीजनपद के 1395 बूथों में भाजपा ने सुनी पीएम के मन की बात कार्यक्रम बांदा.जनपद के सभी 1395 बूथों में मोदी ज़ी के मन की बात के 128 वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना गया l जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपने इंदिरा नगर स्थित 77 वें बूथ में मन की बात सुनी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 नवम्बर को अयोध्या श्री राम मंदिर में धर्मध्वजा का आरोहन , वन्देमातरम के गौरवशाली 150 वर्ष, कुरुक्षेत्र में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण, उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म जैसे अनेकों विषयों पर अपने विचार साझा किये l सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने खुरहण्ड स्थित आवास पर मन की बात सुनी जिसमें प्रधानमंत्री ने देशभर में चल रहे सामाजिक प्रयासों,सामूहिक भागीदारी और जनजागरूकता को बढ़ाये जाने वाले अनेक प्रेरणा दायक उदाहरण प्रस्तुत किये जिसमें उन्होंने कहा कि मन कि बात मेरे लिए हमेशा जन सम्बाद का एक प्रेरक मंच रहा है जहाँ देश की सकारात्मक कहानियां, लोकशक्ति उदाहरण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनता की भूमिका एक नई ऊर्जा देती है l निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा मण्डल के तुलसी नगर स्थित बूथ नम्बर 191 में मन की बात सुनी जिसमें मोदी ने महिला क्रिकेट खिलाडियों की प्रशंसा करते हुए देश की कला के बारे में चर्चा की l उन्होंने खेल जगत की विविध उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए स्थानीय उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊंचाईयों तक ले जाने का आह्वाहन किया l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने अपने बाकर गंज स्थित आवास पर मन की बात सुनी जिसमें पीएम ने कहा कि मन कि बात का कार्यक्रम हम सभी को जोड़ता है प्रेरित करता है और यह विश्वास दिलाता है है कि राष्ट्र का बदलाव तब सबसे मजबूत होगा ज़ब हर नागरिक उसमें अपना सक्रिय योगदान देता है l

Exit mobile version