Site icon desh 24×7

जलशक्ति राज्यमंत्री ने मण्डल स्तरीय दस दिवसीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारीजल शक्ति राज्यमंत्री ने किया ग्राम उद्योग पर्दशनी का उद्घाटन बांदा.जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने शहर के राइफल क्लब मैदान में मण्डल स्तरीय दस दिवसीय खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित करते हुए शुभारम्भ किया। राज्य मंत्री ने प्रदर्शनी में लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया। साथ ही सम्बोधित करते हुए कहा कि बांदा सहित स्वदेशी अपनाने के अभियान के तहत खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी का प्रदेश के अन्य जनपदों में आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी विरासत स्वदेशी आधार पर रही है। भारत को सुदृढ एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी को अपनाना अत्यन्त उपयोगी है। हम स्वदेशी का उत्पादन कर उसका उपयोग कर रहे हैं। भारत को सशक्त करने व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने संकल्प को सिद्धी के साथ जोडते हुए स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा दे रहे हैं। भारत के गांव कस्बा, नगर व प्रदेश सहित देश में स्वेदशी के उत्पादन को प्राथमिकता दी जा रही है। जब सभी परिवार स्वदेशी को अपनायेंगे तो भारत आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने स्वदेशी अभियान को गति देने तथा स्वदेशी उत्पादन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया कार्यक्रम में उद्योग विभाग के अन्तर्गत संचालित टूल किट वितरण योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किए तथा खादी ग्रामोद्योग के उत्पादन में बेहतर उत्पाद करने पर श्री धनी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रन्द्रह हजार रूपये का चेक एवं प्रमाण पत्र,मोहम्मद याकुब को द्वितीय स्थान पर बारह हजार रूपये एवं प्रमाण पत्र तथा तीसरे स्थान पर राजू गुप्ता को दस हजार रूपये एवं प्रमाण पत्र भेंट किया। उन्होंने बताया कि खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 342 इलेक्ट्रिकल चाक मशीन, 85 पापकार्न मशीन, 92 दोना पत्तल मशीन एवं 368 प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना की इकाइयों को 32 करोड 23 लाख की धनराशि तथा 98 मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के अन्तर्गत 02 करोड़ 18 लाख रूपये की धनराशि का वितरण किया गया है l दो नई सहकारी समितियों का गठन भी किया हुआ है l कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, एमएलसी प्रतिनिधि,आलोक सिंह,राजेश परियोजना निदेशक, डीआरडीए, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी योगेन्द्र सिंह पटेल सहित खादी ग्रामोद्योग के उद्यमी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version