Site icon desh 24×7

ठेका कार्य के समाप्त होने के बाद भी श्रमिकों का अंतिम भुगतान राशि नहीं दिया गया


 

*ठेका कार्य के समाप्त होने के बाद भी श्रमिकों का अंतिम भुगतान राशि नहीं दिया गया*

 

जयत्रिशुल कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा राजहरा टी. एण्ड डी. विभाग में कार्य कर रहे श्रमिकों का ठेका कार्य समाप्त होने के 18 माह के बाद भी कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले बोनस, एरियर्स एवं छुट्टी नगदीकरण का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। 

इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के द्वारा राजहरा महाप्रबंधक श्री जय प्रकाश जी और उप प्रबन्धक एच.आर. श्री गिरीश मढ़रिया जी को ज्ञापन दिया गया कि राजहरा टी. एण्ड डी. में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को उक्त भुगतान यथाशीघ्र करवाने के विषय में चर्चा हुई 

चर्चा में बताया गया बोनस का आंशिक भुगतान किया गया है किन्तु शेष राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे श्रमिकों ने नाराज़गी जताई

छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ अध्यक्ष श्री राजेंद्र बेहरा जी ने गया ठेका कार्य खत्म होने के कुछ समय पश्चात कर्मचारियों का भुगतान दिया जाना होता है लेकिन 18 माह बीत जाने के बाद भी आज तक श्रमिको का हक रोका जा रहा है ये बहुत ही शर्मनाक बात है इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेकर जल्दी ही श्रमिकों को उनका भुगतान किया जाना है छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ श्रमिकों के हित में उनके साथ रहकर हमेशा श्रमिकों की हर समस्या में अपना सहयोग देते रहेगा इस अवसर में अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा जी सानिध्य में बहुत से पदाधिकारि और टी एंड डी विभाग के ठेका श्रमिक उपस्थित रहे

Exit mobile version