Site icon desh 24×7

*वीर नारायण सिंह चौक से डौंडी मार्ग पर गड्ढे को युवाओं ने पाटा*

वीर नारायण सिंह चौक से डौंडी मार्ग पर गड्ढे को युवाओं ने पाटा 

                 

दल्लीराजहरा -शहीद वीर नारायण सिंह चौक से डौंडी मार्ग पर युवा नेता राहुल शर्मा एवं साथियों के अथक प्रयास से जानलेवा गड्ढे को पाटकर समतल किया गया। गड्ढे पर लोक निर्माण विभाग ने भी ध्यान नहीं दिया था, जिसके कारण कई बार दुर्घटनाएं हुई थीं। लेकिन पुराना बाजार के युवा साथियों के सहयोग से गड्ढा पाटा गया।

राहुल शर्मा, लक्ष्मण साहू, नंकु साहू, विप्लव, परमेश्वर निषाद,
अजय सारथी, अमरदास देवा, नंद संजु यादव, मोहर्रम हुसैन, निखिल, हुमन निषाद, रवि यारदा ने गड्ढे को पाटा। अब इस मार्ग पर यातायात सुरक्षित हो गया है। राहुल शर्मा एवं साथियों ने कहा कि झरन मंदिर के आगे माइंस की धूल एकत्र होकर जम गई है, जिसे साफ करने के लिए निवेदन किया गया, लेकिन बीएसपी प्रबंधन को फर्क ही नहीं पड़ता है। भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसलिए इसे भी साफ किया जाएगा।
Exit mobile version