Site icon desh 24×7

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाराणसी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड जयश्री नर्सरी बबियाव के बीच हुआ तकनीकी हस्तांतरण

ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारीकृषि विश्व विद्यालय में कृषि को आधुनिक बनाने को लेकर हुई बैठक  बाँदा.कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड जयश्री नर्सरी बबियाव के बीच हुआ तकनीकी हस्तांतरण और बागवानी विकास पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी विशेष रूप से सार्वजनिक-निजी भागीदारी – (PPP) मॉडल पर आधारित है, जिसका मुख्य लक्ष्य बुंदेलखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में उद्यानिकी को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना व विश्वविद्यालय द्वारा विकसित उन्नत फल प्रजातियों की गुणवत्तापूर्ण पौध किसानों के लिए सुलभ बनाना है। कुलपति प्रो. एसवीएस राजू ने इस पहल को बुंदेलखंड की विशिष्ट परिस्थितिकी जल संकट और शुष्क जलवायु के अनुकूल एक टिकाऊ और लाभदायक कृषि मॉडल बताते हुए कहा कि उद्यानिकी कम पानी में भी अधिक आय सुनिश्चित करने का प्रभावी विकल्प है यह किसानों को विश्वस्तरीय कृषि मानकों के अनुरूप खेती करने के लिए प्रेरित करेगा l बुंदेलखंड को पारंपरिक खेती से हटाकर आधुनिक,लाभदायक और टिकाऊ बागवानी की ओर ले जाने की दिशा में एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम साबित होगा।

Exit mobile version