Site icon desh 24×7

आबकारी विभाग द्वारा किया गया आकस्मिक सघन निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारीबांदा आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी बाँदा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1सदर अपर्णा द्विवेदी की टीम द्वारा जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्रन्तर्गत कतरावल ग्राम मे दबिश दे कर कार्रवाई की गई दबिश के दौरान आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा जनपद में देशी शराब की दुकानों व कंपोजिट शॉप्स का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया गया ।विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही शराब बिक्री करने के सख्त निर्देश दिए गए।उपलब्ध स्टॉक और क्यू आर कोड का मिलान किया गया तथा विक्रेताओं को साफ सफाई रखने तथा POS मशीन से 100 % स्कैन करके बिक्री करने हेतु निर्देशित किया गया।

Exit mobile version