Site icon desh 24×7

Balod News: छत्तीसगढ़ में नोटों के बंडल से भरी कार बरामद, पैसा छिपाने का तरीका देख पुलिस भी रह गई दंग, जानें कहां ले जाए जा रहे थे करोड़ो रुपए

Balod Me Mila Cash: कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ीभाट गांव के पास पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग एक कार से 3 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार कार में सीट के नीचे चैंबर बनाकर पैसा छुपाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार और सवार दोनों की तलाशी ली और बड़ी रकम बरामद की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

 

Exit mobile version