जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
टीकमगढ़ । आज मुख्यमंत्री डां मोहन यादव को म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के निर्देशन में प्रदेश की भांति टीकमगढ जिला ईकाई द्वारा प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय को स्मरण पत्र सौंपकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक भेजने का अनुरोध किया ।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए संघ के जिला अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुरैना में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री को छै सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया था किन्तु आज तक मांगों के निराकरण के लिए संघ से वार्ता नही हुई जिससे हजारों साथी पीडित है प्रमुख मांगो में पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल प्रभावी हो मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन की भूमि वापिस की जाए पत्रकार पेंशन योजना श्रध्दा निधि योजना में अधिमान्यता की शर्त हटाई जाए तथा उसे आजीवन देने का नियम बनाया जाए प्रदेश के सभी जिलों पत्रकार भवन के लिए निःशुल्क भूमि दी जाए राज्य के पत्रकारों को टोलटैक्स मुक्त करने की नियति से हमारे संगठन म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता कार्ड को मान्यता प्रदान की जाए साथ ही प्रदेश से गुजरने बाले राष्ट्रीय राजमार्गो के टोल नाको पर अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को टोल फ्री सुविधा पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को निशुल्क करके सभी पत्रकारों को लाभ पहुंचाने की योजना घोषित की जाए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव वीरेंद्र त्रिपाठी एवं रैली प्रभारी संभागीय उपाध्यक्ष विजय चौवे कार्यकारी अध्यक्ष राजीव रावत महासचिव संजय खरे शैलेंद्र द्विवेदी उपाध्यक्ष योगेंद्र तिवारी अटल सुवोध पाठक सचिव भूपेंद्र बशिष्ठ सचिव संजय जैन शिवेंद्र यादव महेन्द्र द्विवेदी. रोहित खरे सद्दाम राइन राजेश यादव अंकित राजपूत संदीप यादव हसहित बल्देवगढ़ खरगापुर जतारा पलेरा मोहनगढ लिधौरा दिगौडा चंदेरा बम्होरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
