विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी के अवसर पर पुलिस द्वारा किया गया संयुक्त चेकिंग जन,जागरूकता कार्यक्रम
ANURAG TIWARI BANDA UTTAR PRADESH
ब्यूरो. रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी बादा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना AHTU, SJPU, श्रम विभाग, साथी यूपी संस्था , थाना जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग करते हुए जन,जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के तहत यात्रियों को मानव तस्करी,बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया । यात्रियों को पंपलेट दे कर उन्हें मानव तस्करी के विरुद्ध पुलिस के सहयोग तथा ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान द्वारा संचालित बाल संरक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई । रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 पर नाबालिक बच्चे लावारिस पाए गए जिनसे पूछताछ के दौरान बच्चों द्वारा बताया गया की मां सामान खरीदने गयी है l संयुक्त टीम ने बच्चों को सुरक्षित अपने पास रखते हुए मां का इंतजार किया, मां के आने के बाद बच्चों को उनकी मां को सौंपते हुए हिदायत दी गई कि भविष्य में बच्चों को अकेला नहीं छोड़े । वहीं रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को बच्चा चोरी, मानव तस्करी, ज़हरखुरानी जैसे अपराधों के संबंध में सतर्क किया गया एवं बच्चों को अपने परिजनों के साथ रहने की सलाह दी गई । इस दौरान श्रम अधिकारी दुष्यंत कुमार, मुस्तकीम थाना AHTU से प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, उप निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, आरक्षी प्रशांत यादव, महिला आरक्षी सरला मौर्य,थाना RPF प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी, उप निरीक्षक अतुल कुमार,सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार, उ.नि. विक्टर लाकरा, कांस्टेबल मोहम्मद वसी , GRP बृजेंद्र यादव, चाइल्ड हेल्पलाइन रचना देवी,ग्रामीण विकास परंपरा संस्थान के विनोद कुमार, शिवम यादव, ग्रामीण स्वावलम्बन समिति से ममता देवी एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे ।