**केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार करेंगे पदयात्रा का भव्य शुभारंभ।**
टीकमगढ़। टीकमगढ़ क्षेत्र में सरदार@150 यूनिटी मार्च के तहत पदयात्रा का शुभारंभ हो रहा है। मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जन्मजयंती पदयात्रा (यूनिटी मार्च) टीकमगढ़ क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार की मुख्य उपस्थिति में नयाखेरा से भव्य शुभारंभ होगी,यह पदयात्रा 6 नवंबर को सुबह 8 : 30 बजे नयाखेरा से बौरी, हनुमानसागर होते हुए मानिकपुरा में पदयात्रा का समापन होगा, साथ पदयात्रा के दौरान पौधारोपण किया जाएगा।इस पदयात्रा का आयोजन मेरा युवा भारत टीकमगढ़ द्वारा किया जा रहा है।इस पदयात्रा में क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठन व आमजन – नागरिक गण सादर आमंत्रित हैं। गौरतलब हैं कि वर्ष 2025 भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती का वर्ष हैं। इस अवसर पर देशभर में दिनांक 31 अक्टूबर से 06 दिसम्बर, 2025 तक तीन प्रकार की “सरदार@150 यूनिटी मार्च” पदयात्रा का आयोजन कि योजना चल रही है। जिसमें लोकसभा में पदयात्रा में लोकसभाओं के अन्तर्गत आने वाले सभी जिलों में 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर से 3 दिन पदयात्रा का आयोजन हो रहा है ।प्रदेशों के सभी जिलों से 5-5 युवा प्रतिनिधि 4 प्रमुख केंद्रों से बस द्वारा करमसद पहुचेंगे एवं राष्ट्रीय पदयात्रा में सरदार पटेल के जन्मस्थान करमसद से स्टेचू ऑफ़ यूनिटी केवड़िया तक 150 किमी की यात्रा करेंगे। देश और प्रदेश में सभी लोकसभाओं में सांसद / प्रभारी मंत्री /
राज्यसभा सांसद की उपस्थिति में प्रेस कांफ्रेंस कर पदयात्रा की जानकारी दी गई है।इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर पदयात्रा की जानकारी दी। जिसके बाद पदयात्रा के लिए पैदल मार्ग तय किया गया जिस पर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो व पदयात्रा की व्यवस्था लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई व टोली के साथ टीकमगढ़ में बैठक हुई जिसमें पदयात्रा की जानकारी दी गई।
