आजाद भारत सामाजिक संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नसीम आजाद ने पत्रकार इरफान मलिक के सहयोग से एक महत्वपूर्ण जनहित मुद्दा उठाते हुए हाईवे निर्माण कंपनी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि रामपुर मनिहारान में हाथी गेट के पास लगे बोर्ड पर इस्लामनगर लिखा हुआ है, जिसके कारण बाहर से आने वाले वाहन चालक और राहगीर अक्सर भ्रमित हो जाते हैं। यह भ्रम न केवल लोगों को गलत दिशा में भेज देता है, बल्कि नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में घंटों तक जाम लगने का कारण भी बन रहा है।
नसीम आजाद और इरफान मलिक ने बताया कि इस बोर्ड की गलत स्थिति के कारण शहर में आने-जाने वाले वाहनों का रुख बाजार की ओर हो जाता है, जहां पहले से ही भीड़भाड़ रहती है। इससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह जनहित से जुड़ा हुआ है और इसमें तुरंत सुधार की आवश्यकता है।

