शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के स्थान पर अब अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
बालोद, 01 नवंबर 2025
कैलाश चंद जैन -रिपोर्टर -बालोद न्यूज़ –सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 02 से 04 नवंबर तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि के नाम को संशोधित किया गया है। इसके अंतर्गत पूर्व में जारी किए गए आदेश के तहत स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया था। जिसे अपरिहार्य कारणों से संसोधित कर अब अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया है।
