Site icon desh 24×7

बेतिया बिहार। BJPसांसद डॉक्टर संजय जायसवाल से मांगी गयी 10करोड़ की रंगदारी .नहीं देने पर पुत्र को जान से मारने की दी गई धमकी। बेतिया बिहार से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

*BJP सांसद डॉ संजय जयसवाल से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर पुत्र को जान से मारने की दी धमकी*

*बेतिया बिहार से राजेश कुमार यादव की रिपोर्ट*

बेतिया से बड़ी खबर है जहां बिहार चुनाव के बीच बेतिया सांसद डॉ संजय जयसवाल से अपराधियों ने 10 करोड़ की रंगदारी मांगी है. 10 करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर बीजेपी सांसद डॉ संजय जायसवाल के बेटे को मारने की धमकी दी गई है. सांसद डॉ. संजय जायसवाल के पुत्र डॉक्टर शिवम जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है.

बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल के इकलौता पुत्र डॉक्टर शिवम जायसवाल है जिसकी हत्या करने की धमकी दी गई है. 23 अक्टूबर को 12:40 में दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल के मोबाइल पर फोन आया.

फोन करने वाले अपराधी ने डॉक्टर संजय जयसवाल से 10 करोड़ की रंगदारी मांग की नहीं देने पर उनके पुत्र शिवम जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी है. बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस के अनुसार दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से सांसद डॉ. संजय जायसवाल के मोबाइल पर कॉल आया. फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की और कहा कि अगर पैसा नहीं दिया गया, तो उनके बेटे शिवम जायसवाल को जान से मार दिया जाएगा. धमकी मिलते ही सांसद ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी.आ

Exit mobile version