*नाई, कुम्हार, लोहार परिवार को 5-5 लाख… यादव-मुस्लिम के बाद इन जातियों पर तेजस्वी ने डाले डोरे*
*पटना बिहार से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट*
बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटा है, ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता ने पंचायत प्रमुखों के लिए एक बड़ा चुनावी वादा किया है. रविवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो बिहार की पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों के भत्ते दोगुने कर दिए जाएंगे. इसके अलावा, पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पेंशन और 50 लाख रुपये का बीमा कवर देने का वादा किया, जिसमें जमीनी स्तर के नेताओं को सशक्त बनाने और ग्रामीण शासन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि- बिहार की जनता ने उन्हें (भाजपा को) 20 साल दिए, हम सिर्फ 20 महीने मांग रहे हैं और मुझे जनता पर पूरा भरोसा है कि इस बार बदलाव होगा और सरकार भी बदलेगी. महागठबंधन मिलकर नया बिहार बनाने का काम करेगा. उन्होंने आगे कहा अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य ग्राम प्रतिनिधियों हैका भत्ता दोगुना किया जाएगा. पूर्व पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन राशि देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.”
