* जिला टीकमगढ़*
*दिनांक 26 अक्टूबर 2025*
- *जिले में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक की आसूचना के पुलिसकर्मिर्यों के साथ अहम बैठक
*पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के दिए सख्त निर्देश*
*टीकमगढ़, 26 अक्टूबर 2025।*
आगामी त्योहारों एवं जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक *श्री मनोहर सिंह मंडलोई* ने आज पुलिस कंट्रोल रूम, टीकमगढ़ में दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को जिले के असूचना संकलन से जुड़े पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक *महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक* आयोजित की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जिले के *संवेदनशील क्षेत्रों का विस्तृत आकलन* करते हुए वहां विशेष निगरानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि *त्योहारों के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता* है।
मंडलोई ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में *अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष टीमों का गठन* करें और प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने *सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट* पर तत्काल निगरानी रखकर उचित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान *गुप्त सूचनाओं के आदान-प्रदान*, *तत्काल सूचना प्रतिक्रिया प्रणाली* एवं *फील्ड इंटेलिजेंस नेटवर्क* को और अधिक सक्रिय करने पर विशेष बल दिया गया।
🔺इस अवसर पर *रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान*, *प्रभारी विशेष शाखा*, *प्रभारी जिला विशेष शाखा* सहित जिले के सभी असूचना संकलन में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
