Site icon desh 24×7

मतदान केवल अधिकार ही नहीं, ब

मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी: सुश्री नेहा कुमारी

मंसूरचक प्रखंड के महादलित टोला, समसा-2 पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनज़र शनिवार को मंसूरचक प्रखंड के महादलित टोला, समसा-2 पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग-सह-डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती रश्मि कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता से संबंधित पोस्टर और तख्तियां लेकर मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित किया। रैली के दौरान पंपलेट वितरण कर मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। नोडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में हर नागरिक का वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुश्री नेहा कुमारी ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। सभी मतदाता बिना किसी भय, प्रलोभन या दबाव के अपने विवेक से मतदान करें और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें।इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, जीविका दीदियां, आशा कार्यकर्ता, विकास मित्र, आंगनबाड़ी कर्मी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं और आमजन उपस्थित थे। लोगों ने मतदान के महत्व को समझने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने परिवार तथा आस-पड़ोस की महिलाओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मतदान की भावना को पहुंचाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।
इसके अतिरिक्त जिले के अन्य प्रखंडों में भी निरंतर मतदाताओं को 6 नवंबर को मतदान करने के लिए अपील की जा रही है।

Exit mobile version