Site icon desh 24×7

लखनऊ /देवरिया उत्तर प्रदेश। देवरिया के बरहज तहसील अंतर्गत करूअना चौराहा पर सार्वजनिक शुलभ शौचालय की ब्यवस्था हेतु क्षेत्रीय लोगों ने मुख्‍यमंत्री से की सार्वजनिक शुलभ शौचालय बनवाने की मांग। रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

*देवरिया के बरहज तहसील अंतर्गत करूअना चौराहा पर सार्वजनिक*

*शुलभ शौचालय की व्यवस्था हेतु*

*क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री से की सार्वजनिक शुलभ शौचालय बनवाने की मांग*

 

*लखनऊ /देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट*

देवरिया जनपद के बरहज तहसील क्षेत्र में स्थित करूअना चौराहा एक प्रमुख व्यापारिक और सामाजिक केंद्र बन चुका है, जहाँ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष खरीदारी के लिए आते हैं।

 

दुर्भाग्यवश, इतने बड़े बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक सुलभ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे विशेषकर महिलाओं को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति महिलाओं की स्वच्छता, सुरक्षा और गरिमा के लिए बेहद चिंता का विषय है।

 

पूर्व में जब करूअना चौराहा ग्राम सभा खुदिया मिश्र में शामिल था, उस समय श्री बलिराम कुशवाहा प्रधान रहे, लेकिन उनके कार्यकाल में भी इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई। वर्तमान में यह चौराहा ग्राम सभा खुदिया पाठक में सम्मिलित है, जहाँ पहले श्री सुरेंद्र यादव ग्राम प्रधान रहे और अब श्री राजू कुमार ग्राम प्रधान हैं। दुर्भाग्यवश, इन दोनों कार्यकालों में भी इस अत्यंत आवश्यक सार्वजनिक सुविधा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

यह भी उल्लेखनीय है कि करूअना चौराहा पर पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है, जहाँ बिना किसी भूमि विवाद के एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा सकता है।

क्षेत्रीय लोगों ने प्रार्थना किया है कि:

1. कृपया अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करें कि वे करूअना चौराहा का स्थलीय निरीक्षण कर, उपयुक्त स्थल चिन्हित करें।

2. वहां महिलाओं एवं आमजन की सुविधा हेतु सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण यथाशीघ्र कराया जाए।

3. ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभागों के माध्यम से इस कार्य की निगरानी एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

क्षेत्र के लोगों ने आशा व्यक्त किया है कि हम लोगों को आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि महिलाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए इस जनहित के विषय में तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेंने की कृपा करेगे जिससे क्षेत्र को माननीय मुख्यमंत्री. महोदय का हमेशा आभारी रहेगे।

Exit mobile version