Site icon desh 24×7

लाड़ली बहनों के खाते में भाईदूज पर 250 रुपए नहीं आए। 12 अक्टूबर को सीएम डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर से लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की थी, तब घोषणा की गई थी

देश 24X7 लाइव न्यूज नेटवर्क जिला संवाददाता प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

लाड़ली बहनों के खाते में भाईदूज पर 250 रुपए नहीं आए। 12 अक्टूबर को सीएम डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर से लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की थी, तब घोषणा की गई थी कि भाईदूज पर 250 रुपए और आएंगे। फिर अगले महीने से पूरे 1500 रुपए खाते में आएंगे।

गुरुवार को सीएम हाउस में भाईदूज कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेशभर से आईं लाड़ली बहना योजना की हितग्राही व भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल हुईं। सीएम ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों को हमारी सरकार अब तक 29 किश्तों में करीब 45 हजार करोड़ की सहायता राशि दे चुकी है।

अगले माह से 1500 आएंगे

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा- भाईदूज के दिन कैबिनेट में स्वीकृति दी गई है। सीएम ने भी कार्यक्रम में स्पष्ट कर दिया है कि अगले माह की 10 तारीख से 250 रु. जोड़कर 1500 रु. हर महीने लाड़ली बहनों के खाते में जा

Exit mobile version