*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं गौ संरक्षण की दिशा में पुलिस की संवेदनशील पहल*
*बेसहारा गौवंश को मिला सुरक्षित आश्रय — दिगोड़ा
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जन–पशु सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक * मनोहर सिंह मंडलोई* द्वारा निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। उनके निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में *सड़क पर आवारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवी संस्थाओं के साथ समन्वय* स्थापित कर *समुचित एवं स्थायी व्यवस्था* सुनिश्चित करें।
*थाना दिगोड़ा प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा* एवं उनकी टीम द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को *कस्बा बम्होरी* में एक संवेदनशील कदम उठाया गया। क्षेत्र में सड़क पर विचरण कर रहे बेसहारा गायों के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए, पुलिस टीम ने समाजसेवी व्यक्तियों एवं ग्राम सरपंच के सहयोग से *इन बेसहारा गौवंश को सुरक्षित रूप से गौ सदन भिजवाया । साथ ही, इन गौवंशों के लिए भोजन एवं देखभाल की व्यवस्था* भी कराई गई।
इस पहल से जहां एक ओर *सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण* संभव होगा, वहीं दूसरी ओर यह प्रयास *मानवता, संवेदनशीलता और पशु संरक्षण* की मिसाल प्रस्तुत करता है।
पुलिस अधीक्षक मंडलोई ने दिगोड़ा पुलिस टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि –
> “पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की संरक्षक नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशील धुरी है। ऐसे मानवीय कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।”
यह पहल पूरे जिले में *सुरक्षा और संवेदना का सुंदर संगम* प्रस्तुत करती है तथा अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
