अलीगढ़। शहर के प्रतिष्ठित कोचिंग शिक्षा संस्थान रेनेसां एजु सिस्टम में दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
आविक, नैतिक, हर्षित और यश ने समूह गान “केसरी के लाल” प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना जगाई। इसके बाद कक्षा 5 की वैष्णवी ने सोलो डांस कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 5 की ही ख्यारी ने अपनी सुंदर नृत्य प्रस्तुति से तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।
कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने दीपावली पर आधारित एक मनोरंजक नाटक (स्किट) प्रस्तुत किया, जबकि गर्वित ने अपने सोलो डांस से मंच को जीवंत बना दिया।
दिव्याना और आराध्या ने ग्रुप डांस के माध्यम से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके पश्चात प्रियाशी ने अपनी एकल नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
रामायण पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्ति और संस्कृति के रंगों से भर दिया। कक्षा 12 के नैना, जतिन और सृष्टि ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर अपनी अद्भुत समन्वय कला का प्रदर्शन किया।
आध्या ने अपने मधुर स्वर में एकल गीत प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया, जबकि सरगम और टाशु ने समूह नृत्य से समां बाँध दिया। इसके बाद प्रांशी और भुविका ने अपनी शानदार समूह नृत्य प्रस्तुति से दीपोत्सव का माहौल और प्रफुल्लित कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने मोमबत्तियों और दीपों से कोचिंग परिसर को रोशन किया, जिससे वातावरण आलोकमय और उत्सवमय हो उठा।
संस्था के चेयरमैन त्रिलोकी नाथ गौड़ ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि “दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि खुशियाँ बाँटने और मानवता का प्रकाश फैलाने का पर्व है।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें अक्षत गौड़, कौस्तुभ मणि, वरुणेश शर्मा, युगांश गुप्ता, नितिन, ईशान, आथर्व, वरुण, नमन रावत, राहुल, अन्नस, अभिनव, अमृता सिंह आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
दीयों की जगमगाहट ने न केवल परिसर को रोशन किया, बल्कि विद्यार्थियों के चेहरों पर भी उजास और प्रसन्नता भर दी।
