Site icon desh 24×7

छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के महासचिव अनिल कुमार यादव पर एक व्यक्ति के द्वारा लगाए आरोपों का श्रमिकों ने किया

*छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के महासचिव अनिल कुमार यादव पर एक व्यक्ति के द्वारा लगाए आरोपों का श्रमिकों ने किया खंडन*

हमेशा श्रमिकों के हित में कार्य करने वाले अनिल यादव पर एक व्यक्ति के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि REWSS के श्रमिकों को 3-3 माह का बोनस, 6 माह में मिलने वाला सुरक्षा जूता तथा छुट्टी पैसा नहीं दिया गया है जबकि इस विषय में श्रमिकों से पूछा गया तो अनिल यादव पर लगाया गया आरोपी को बेबुनियाद और पूर्णता गलत बताया श्रमिकों ने कहा कि अनिल यादव के द्वारा 9 जून 2025 को सुरक्षा जूते के लिए श्रमिकों में पैसा दिया गया जो पहले 6 माह के लिए पर्याप्त है तथा दूसरा सुरक्षा जूता दिसंबर माह में दिया जाएगा तथा पहला बोनस 24-10-2024 और दूसरा बोनस 13-10-2025 को सभी श्रमिकों के खाते में आ चुका है और छुट्टी का पैसा भी मार्च अप्रैल माह 2025 में मिल गया है लगातार श्रमिकों को मिल रहे सुविधा से श्रमिकों में किसी प्रकार की सुरक्षा संबंधित उपकरण वह बोनस समय पर श्री अनिल यादव जी के द्वारा दिया जा रहा है उक्त ठेका श्रमिकों ने कहा एक व्यक्ति के द्वारा जो भी आरोप अनिल यादव जी पर लगाए गए हैं वे सभी झूठे हैं और बेबुनियाद हैं सच्चाई हम कार्यरत श्रमिक जानते हैं श्री अनिल यादव हमेशा श्रमिकों को अपना भाई समझ कर लगातार उनके हित में सोच कर सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कार्य किया है जिनके कारण उन्हें श्रमिकों का हितैशी भी माना जाता है और कुछ लोग उन्हें अपना बैरी भी मानते है फिर भी उनको ये सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता अपितु वे और जोश के साथ श्रमिकों के साथ खड़े रहकर श्रमिकों के हित में कार्य कर रहे है श्री अनिल यादव पर लगाए हुए आरोप बेबुनियाद है और इस बात को अनिल यादव जी का कथन लिए बिना ही प्रकाशन किया गया है इस घटना से सभी श्रमिकों का अनिल यादव जी के प्रति और सम्मान बढ़ गया 18 श्रमिकों में 15 श्रमिकों ने एकत्रित होकर अनिल यादव जी के समर्थन में सभी आरोपों का खंडन किया और उनसे मिलके उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया श्रमिकों में लोकेश साहू,देव साहू,विजय, मन्नूलाल,निलेश, खोरबाहरा,भारत,शेखर, लक्ष्मीकांत,फिरोज निषाद,विष्णु साहू, आगेश्वर नायक,किशन, शुभ्रतो पण्डा और भी लोग उपस्थित थे

Exit mobile version