Site icon desh 24×7

अहमदाबाद। अब अहमदाबाद मे जज पर उछाला जूता। अहमदाबाद से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

*अब अहमदाबाद में जज पर उछाला जूता*

 

*अहमदाबाद से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट*

फैसले से नाराज शख्स ने वारदात गुजरात के अहमदाबाद में भरी अदालत में एक शख्स की ओर से जज पर जूता उछाले जाने की घटना सामने आई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद की सत्र अदालत में मंगलवार को यह घटना हुई। फैसले से नाराज एक शख्स ने अदालत कक्ष में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश की तरफ जूता उछाल दिया।हालांकि यह साफ नहीं है कि जूता अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश तक पहुंचा या नहीं।

 

शहर के करंज थाने के निरीक्षक पी एच भाटी ने बताया कि न्यायाधीश के निर्देश पर उस व्यक्ति को छोड़ दिया गया और उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया गया। व्यक्ति एक मामले में अपीलकर्ता था।

 

करंज थाने के निरीक्षक पी एच भाटी ने कहा- अपील खारिज होने के बाद व्यक्ति गुस्से में आ गया और उसने न्यायाधीश की तरफ जूता फेंका। हालांकि, उसे अदालत के कर्मियों ने पकड़ लिया, लेकिन न्यायाधीश ने उसे जाने दिया और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।

Exit mobile version