Site icon desh 24×7

6 महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर :ट्रक की टक्कर से हुई थी युवक की मौत

बालोद थाना क्षेत्र में बीते अप्रैल महीने में हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत के करीब छह महीने बाद आखिरकार पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है।

देश 24 लाइव न्यूज रिपोर्टर राजा खान जिला ब्यूरो बालोद

रविवार शाम 7:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल 2025 को सुबह लगभग 11:00 बजे मृतक राहुल कुमार यादव 22 वर्ष निवासी आबादी पारा खपरी अपने मोटरसाइकिल से अपने साथी उत्तम कुमार यादव और बालेन्द्र कुमार मरकाम के साथ ग्राम हर्राठेमा से खपरी जा रहा था तभी हर्राठेमा के पास घोटिया रोड पर सामने से आ रहे ट्रक चालक तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय ग्रामीण भुवनेश्वर ठाकुर ने डायल 12112 को सूचना दी।

जिसके बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल बालोद लाया गया वहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
हालत नाजुक होने पर बाद में उन्हें रायपुर के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कराया ,इलाज के दौरान 24 अप्रैल 2025 को शाम 4:00 बजे राहुल कुमार यादव की मौत हो गई।

घटना के बाद मर्ग क्रमांक 127 25,धारा 194 बी एनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
मर्ग जांच के बाद यह स्पष्ट हुआbकी ट्रक चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई इसके आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ़ बीएनएस की धारा 181,125a,106a और धारा 168 मोटर वाहन अधिनियम के तहत रविवार को एफआइआर दर्ज की है।

Exit mobile version