Site icon desh 24×7

जार्जिया मेलोनी। मुस्लिम महिलाओं ने पहना बुर्का तो मिलेगी बड़ी सजा।.मस्जिद पर लगेगी लगाम।वर्जिनिटी टेस्ट भी बंद। जॉर्जिया मेलोनी से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

*मुस्लिम महिलाओं ने पहना बुर्का तो मिलेगी बड़ी सजा, मस्जिद पर लगेगी लगाम, वर्जिनिटी टेस्ट भी बंद!*

*जर्जिया मेलोनी से राजेश कुमार यादव की रिपोर्ट*

जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने देश भर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और नकाब पहनने पर बैन लगाने वाले कानून का बिल लाया है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी (Brothers of Italy Party) ने इस प्रस्ताव को “इस्लामिक और सांस्कृतिक अलगाववाद” से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

*सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का बैन*
इस विधेयक के मुताबिक, अब स्कूलों, विश्वविद्यालयों, दुकानों, कार्यालयों और अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों पर 300 से 3,000 यूरो (लगभग 27,000 रुपये से 2.7 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Exit mobile version