ट्रैन अपडेट : अब बिना किसी चार्ज के कन्फर्म टिकट की तारीख बदल सकेंगे यात्री
LAL MOHAMMAD
रेलवे जल्द देने जा रहा है बड़ी खुशखबरी बिना किसी चार्ज के कन्फर्म टिकट की तारीख बदल सकेंगे यात्री |
देश 24 लाइव न्यूज रिपोर्टर राजा खान जिला ब्यूरो बालोद
कई लोगों के साथ ऐसा हो चुका होगा कि गलती से या जल्दबाजी में गलत तारीख का टिकट बुक कर दिया हो, ऐसे में उसे कैंसिल कर फिर से बुकिंग करनी होती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब यात्री अपने कैन्फर्म टिकट की ट्रैवेल डेट बदल पाएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रियों की परेशानी को हल करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि जनवरी से रेल यात्री अपने कन्फर्म टिकट की तारीख बदल पाए ,उन्हें इसका ऑप्शन दिया जाएगा ,और सबसे खास बात ये है कि ऐसा करने पर कोई पैसा भी नहीं कटेगा।
आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में टिकट कैंसिल करने पर फर्स्ट एसी के लिए ₹240, एसी टू के लिए ₹200 और थर्ड एसी के लिए ₹180 के साथ जीएसटी वसूला जाता है।