Site icon desh 24×7

SMS अस्पताल जयपुर के आईसीयू में भीषण आग, 6 मरीजों की मौत…

सवाई मान सिंह अस्पताल जयपुर,राजस्थान में देर रात एक भयावह हादसा हुआ। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वार्ड में भर्ती छह गंभीर मरीजों की मौत हो गई।

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

हादसे के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों, नर्सों और दमकलकर्मियों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात ही अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया और मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। सीएम ने अधिकारियों को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए और आग की वजहों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर तैनात किया गया है।

अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी अनुराग धाकड़ ने बताया कि हादसे में छह मरीजों की मौत हो गई है, जिनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि “हमारे अधिकांश मरीज पहले से गंभीर स्थिति में थे। आग से उठे जहरीले धुएं ने उनकी हालत और बिगाड़ दी। बाकी मरीजों को निचली मंजिल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।”

Exit mobile version