ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा. सपा के जिला विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव के साथ पार्टी कैम्प कार्यालय में मासिक बैठक सम्पन्न हुई इस दौरान पीडीए को लेकर चर्चा की गई मिडिया प्रभारी ने जानकारी प्रमोद गुप्ता ने जानकरी दी है कि कार्यक्रम में लोधी महेंद्र पाल वर्मा वरिष्ठ नेता शेखर शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में रहे,इन्होंने अपने वकतव्य में संघठन को दुरुस्त करने की बात कही शेखर शर्मा ने कहा मैं संसद विधायक जिलाध्यक्ष नहीं हूं,लेकिन हर कार्यकर्ता मुझसे अपनी बात कह सकता है, जिसे मैं मात्र तीस मिनट में समस्या का समाधान कर दूंगा,जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा समय विपरीत है हर कार्यकर्ता को धैर्य रखना होगा, जिस तरह कार्यकर्ताओं ने 2024 में लोकसभा के चुनाव में भाजपा की नींव हिला दी है ठीक उसी प्रकार 2027 के विधानसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकना है और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है l हम सब उनके सिपाही हैं, विधानसभा सभा अध्यक्ष लालमन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि सासंद और जिलाध्यक्ष दोनों भाजपा के लिए काम कर रहे हैं जिलाध्यक्ष व सांसद द्वारा सदर विधायक के खिलाफ कुछ न बोलना मौन सहमति प्रदान करना है l दोनों सपा में रहकर भाजपा के लिए काम करना बहुत गलत संदेश जाता है l सांसद निधि से जो काम हो रहे हैं वो भाजपा के लोगों के हो रहे हैं, ऐसे लोग पार्टी को बेचने का काम कर रहे हैं l मीडिया के सामने अपनी बात बेवाकी से अपनी बात रखाने की जरूरत है l