Site icon desh 24×7

जौनपुर उत्तर प्रदेश। थानाध्यक्ष समेत 12पर धारा 302सहित 9गंभीर धाराओं मे मुक़दमा दर्ज अधिवक्ता , ने लगाया हत्या मे फंसाने और झूठी विवेचना का आरोप। रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

*थानाध्यक्ष समेत 12 पर धारा 302 सहित 9 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज — अधिवक्ता ने लगाया हत्या में फंसाने और झूठी विवेचना का आरोप*

जौनपुर उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की रिपोर्ट

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ऊंचनी कला गांव निवासी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता सुशील कुमार यादव के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट के आदेश के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष मड़ियाहूं विनोद मिश्र समेत 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अधिवक्ता सुशील कुमार यादव ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 29 फरवरी 2024 को गांव के कुछ लोग — अजय सिंह, प्रताप सिंह, रणजीत सिंह, रविंद्र सिंह, कपिल देव सिंह और अन्य — सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और कब्जा रुकवाया।

अधिवक्ता का आरोप है कि उसी दिन बाद में क्षेत्रीय लेखपाल के आने पर जब वे मौके पर गए तो अजय, प्रताप, रणजीत आदि ने उन पर हमला कर दिया, जिसकी एफआईआर उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद 4 मार्च को मड़ियाहूं पुलिस ने उन्हें उनके घर से उठाकर थाने में बंद कर दिया। इसी दौरान क्षेत्र के संजय सिंह की हत्या हुई और पुलिस ने अधिवक्ता व उनके परिवार को ही आरोपी बना दिया।

वादी का आरोप है कि तत्कालीन थानाध्यक्ष विनोद मिश्र और पुलिस कर्मी पवन कुमार पांडेय ने जानबूझकर झूठी विवेचना की और उन्हें फर्जी तरीके से हत्या के मामले में फंसा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की तो थानाध्यक्ष ने धमकी दी कि “तुम्हारे खिलाफ गैंगस्टर लगा दूंगा।”

वादी ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जौनपुर को भी प्रार्थना पत्र दिया था। अधिवक्ता का कहना है कि घटना के दिन वे अपने घर पर थे, जिसकी पुष्टि उनके मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल से की जा सकती है।

सीजेएम की अदालत ने 12 सितंबर 2025 को मामले की सुनवाई के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत सभी 12 आरोपितों के खिलाफ मड़ियाहूं थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

विनोद मिश्र (तत्कालीन थानाध्यक्ष मड़ियाहूं), पुलिस कर्मी पवन कुमार पांडेय, ऊंचनी कला निवासी प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह, अजय सिंह, रणजीत सिंह, कपिल देव सिंह, शुभम सिंह, सुनील , आशीष गौड़, कैलावार निवासी उमाशंकर और भरत कुमार आदि।

Exit mobile version