Site icon desh 24×7

ऑनलाइन नॉलेज ओलंपियाड का आयोजन 12 अक्टूबर को*

 

अलीगढ़। रेनेसां एडुसिस्टम अलीगढ़ द्वारा कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन नॉलेज ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सीबीएसई, एएमयू, यूपी सहित देशभर के विभिन्न बोर्डों के छात्र भाग ले सकते हैं।

 

 

संस्थान के अनुसार, ओलंपियाड में गणित, विज्ञान, अंग्रेज़ी, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग विषयों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को ₹10,000 की छात्रवृत्ति, आकर्षक ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

 

पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। इच्छुक छात्र संस्थान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरकर प्रतियोगिता से जुड़ सकते हैं। परीक्षा का प्रश्नपत्र रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10 बजे प्रतिभागियों को व्हाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Exit mobile version