Site icon desh 24×7

जिले के सभी 1395 बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी जी के मन की बात सुनी गई

ब्यूरो रिपोर्ट..अनुराग तिवारी

 

 

बाँदा. जिले के सभी 1395 बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी जी के मन की बात सुनी गई l आज मन की बात के 126 वें एपीसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत , भारतीय संस्कृति व नारी सशक्तिकरण तथा देश में मनाये जाने वाले त्योहारों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे त्यौहार संस्कृति को जीवंत रखते हैँ l देश में मनाये जाने वाला नवरात्रि पर्व नारी शक्ति का प्रतीक है महिलाये पूरे नव दिन ब्रत रखकर देवी जी की उपासना करती हैँ l. आज बेटियां देश के लिए बहुत कुछ कर रहीं हैँ l प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आत्मनिर्भर बन रहा है इसे मजबूत करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन व खरीददारी करना चाहिए l उन्होंने कहा कि स्वदेशी से भारत की परिकल्पना साकार होगी l जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद व भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने तिंदवारी विधान सभा के तिंदवारी कस्बे के देवी नगर में मन की बात सुनी गई l इसी प्रकार नि. जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने नरैनी विधानसभा के अतर्रा मण्डल स्थित बूथ नम्बर 191 में , जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा,जाग्रति वर्मा ने शहर के मढ़ियांनाका में पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन, मण्डल उपाध्यक्ष चन्द्र भूषण सोनी सेक्टर संयोजक दिनेश शुक्ला ने खुटला सेक्टर के बूथ 132 मे कार्यक्रम मन की बात सुनी l अंत में हर बूथ में देश को आत्म निर्भर बनाने का संकल्प लिया गया l

Exit mobile version