Site icon desh 24×7

माइनिंग विभाग ने की छापामार कार्यवाही,अवैध रेत भरे 6 ट्रेक्टर ट्राली पकड़े

हरदा जिले की टिमरनी तहसील अंतर्गत ग्राम छिदगांव मेल गंजाल नदी क्षेत्र से एनजीटी के प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद भी रेत बालू का अवैध उत्खनन परिवहन करते पाए जाने पर एसडीएम संजीव कुमार नागू के निर्देशन में बनी राजस्व टीम एवं माइनिंग विभाग के संयुक्त दल ने छापामार कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर ट्राली अवैध रेत से भरे जप्त किये।रेत माफियाओं में मचा हड़कम्प।बताया जा रहा है कि नर्मदापुरम क्षेत्र में कार्यरत रेत कम्पनी द्वारा अन्य स्थान की रेत स्टॉक की रॉयल्टी इन माफियाओं को देकर अवैध रेत उत्खनन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
राजस्व एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त छापामार कार्यवाही में नदी क्षेत्र से 5 ट्रेक्टर ट्राली अवैध रेत उत्खनन परिवहन करते पकड़ाए।

Exit mobile version