Site icon desh 24×7

लखनऊ उत्तर प्रदेश। श्रीमती नीतू ने पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल मे अपर मंडल मे अपर मण्डल रेल प्रबन्धक परिचालन का पदभार।

लखनऊ

श्रीमती नीतू ने पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) का पदभार

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

लखनऊ उत्तर प्रदेश

श्रीमती नीतू ने ऑर्गेनिक केमिस्ट्री विषय में परास्नातक (एम.एस.सी.) की डिग्री छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से प्राप्त की। श्रीमती नीतू 2007 बैच-भारतीय रेल यातायात सेवा (आई.आर.टी.एसद्ध संवर्ग की अधिकारी है। आपकी पहली नियुक्ति सहायक परिचालन प्रबन्धक (संचलन) के पद पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान आपने मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक (लखनऊ), वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/सा0 (लखनऊ) एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, (इज्ज़तनगर) जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर उत्तरदायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक किया।

आपको विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लेना तथा संगीत में विशेष रूचि है। आपको रेल प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

Exit mobile version