प्रधानमंत्री के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाडा में होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के भाजपा युवा मोर्चा की बैठक हुई सम्पन्न
ANURAG TIWARI BANDA UTTAR PRADESH
ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा..भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर आगामी कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के संबंध में जिला कार्यशाला की बैठक भाजपा कार्यालय पीली कोठी में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अभियान में जिले के प्रवासी,क्षेत्रीय मंत्री दुर्गेश शुक्ला व अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सभी के नेता हैं, हमारे देश के साथ-साथ पूरे विश्व को हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है। उनके के जन्मदिन पर आगामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सभी को बढ़ चढ़कर सह भागिता करनी है और सभी कार्यक्रमो को सफल बनाना है। बैठक में उपस्थित विशिष्ट अतिथि जिले के प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो दुर्गेश शुक्ला ने सभी पदाधिकारी को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के सभी अभियानों में 17 सितंबर को रक्तदान शिविर, 21 सितंबर को नमो मैराथन व 29 अगस्त से 25 दिसंबर के मध्य सांसद खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी l सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिले के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से उनके सुझाव मांगे गए। सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए और कार्यक्रम का सफल बनाने के लिए शत प्रतिशत अपनी सहभागिता करने के लिए जिले के प्रवासी को आश्वस्त किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों से संपर्क कर बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने के लिए आमंत्रीत किया है वहीं सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठन का मूल मंत्र पूर्व योजना,पूर्ण योजना को ध्यान में रखते हुए आगामी सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर पदाधिकारियों को जिला,विधानसभा के मंडल स्तर पर जिम्मेवारी सौंपी गई। इस दौरान जिला महामंत्री शशांक परमार जिला उपाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, जिला मंत्री आशीष पटेल, सूरज दिनकर, योगराज तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी नंदलाल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष लोधी सत्येंद्र प्रताप राजपूत, हिमांशु सिंह, राहुल द्विवेदी भाऊ, नीरज पांडेय, नारायण त्रिवेदी, टिंकू गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक का कुशल संचालन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गौतम धीरू ने किया।