Site icon desh 24×7

दल्लीराजहरा माइंस रोड पर ट्रको के सामने आया हाथी,वाहन छोड़ भागे चालक

देश 24 लाइव न्यूज़ -लाल मोहम्मद रिपोर्टर तहसील ब्यूरो चीफ बालोद

 

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे सोमवार को सुबह 6 बजे दल्ली राजहरा महामाया रोड पर दंतेल हाथी की दस्तक हुई,अचानक हाथी ट्रको के सामने आ गया जिससे घबराए ग्रामीण क्षेत्र के लोग एवं वाहन चालक वाहन छोड़ भागे |

वन विभाग के मुताबिक हाथी मोहला मानपुर जिले से होते हुए बालोद की सीमा पर दाखिल हुआ है,विभाग का कहना है यह दंतैल हाथी युवा है और पहले दिखे हाथी की तुलना मे छोटा है,आशंका है कि यह पहली बार बालोद जिले मे आया है,वन विभाग के एस डी ओ सिन्हा ने बताया कि हाथी के मूवमेंट पे लगातार नजर रखी जा रही है,और लोगों को सतर्क रहने कि अपील की गयी है |

वन विभाग के अनुसार सुबह इसे बोइरडीह डेम के पास देखा गया,सड़को एवं जंगलो से होते हुए अब चिखली क्षेत्र पहुँच गया है,यहाँ से इसे बालोद से धमतरी क्षेत्र कि ओर जाने की संभावना बताई है, हाथी की गतिविधियो को देखते हुए मनकुँवर,आड़ेझर,हीड़कापार,जमरुया,साल्हे,टेकाडोड़ा, हर्रिगोड़ी,खलारी,अड़जाल,पुतरवाही,दारूटोला,सिंघनवाही, अरमुरकसा,खमहारटोला, घोटिया,पटेली, मंगलतराई सर्किल सहित 20 गांवो को अलर्ट जारी किया गया है,वन विभाग ने ग्रामीणो को रात्रि मे जंगल के रास्ते यात्रा न करने अपील की है,साथ हि कहा गया है कि हाथी दिखाई देने पर तुरंत वन कर्मचारीयो या अधिकारियों को सूचित करे |

Exit mobile version