Site icon desh 24×7

बुढ़ार से देवहरा के बीच फिर डायवर्ट होगी अमरकंटक रोड

बुढ़ार से देवहरा के बीच फिर डायवर्ट होगी अमरकंटक रोड

अमलाई ओपन कॉस्ट खदान से फिर निकलेगा कोयला

शहडोल / बुढ़ार सुनील रैदास की रिपोर्ट

बंगवार से अमरकंटक मार्ग पर कोयले के भंडार को देखते हुए वर्तमान में बुढ़ार-अमरकंटक मार्ग को डायवर्ट करने की तैयारी है। एसईसीएल सोहागपुर में कोयला उत्पादन के दौरान अधिकारियों के कुप्रबंधन का बड़ा मामला सामने आया है। जिस स्थान पर कुछ वर्ष पहले ओपन कॉस्ट मान्ड्स से कोयला निकाल लिया गया और जहां पानी भरा है वहां से अब फिर से कोयला उत्पादन की तैयारी है। इसके लिए एक निजी कंपनी को पानी और ओवी निकालने का ठेका सौंपा गया है।

इस बीच जानकार एसईसीएल प्रबंधन की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जिस स्थान पर पहले कोयला था तो उसे बंद कर पानी भरने के लिए क्यों छोड़ा गया? उसी समय कोयला क्यों निकाला गया।

सोहागपुर एरिया प्रबंधन तीन वर्ष में 65 लाख टन कोयला उत्पादन निकालने की तैयारी में है। कोयला उत्पादन से पहले यहां 11 सौ मिलियन ट्रन पानी निकालने की जरूरत पड़ेगी। यहां कोयला करीब 500 मीटर लंबा और 300 मीटर चौड़े स्थान पर यह मौजूद है।

Exit mobile version