उत्तरप्रदेश के नायब तहसीलदार को 
रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
लखनऊ उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में अब नायब तहसीलदारों को तहसीलदार दायित्व देकर राजस्व वाद निपटाया जाएगा प्रदेश में 422 तहसीलदारों के पद खाली होने के बाद यह फैसला लिया गया है,
राजस्व परिषद के सचिव IAS एस.पी.एस. रंगाराव ने कमिश्नर और जिलाधिकारी को निर्देश भेज दिया है प्रदेश में 766 तहसीलदार के पद स्वीकृत है लेकिन 328 तहसीलदार ही तैनात है वही 16 तहसीलदार प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभाग गए हुए हैं प्रदेश में एक करोड़ 17 लाख राजस्व मामले विचार अधीन है।
