Site icon desh 24×7

लखीमपुर-खीरी पुलिस जांच में लूट की सूचना फर्जी,सेल्समैन ने बनाई लूट की कहानी, गलत सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई।

लखीमपुर-खीरी पुलिस जांच में लूट की सूचना फर्जी,सेल्समैन ने बनाई लूट की कहानी, गलत सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई।

लखीमपुर-खीरी।थाना क्षेत्र मितौली के अंतर्गत पिपरझला से हरगांव मार्ग पर धनपुर मोड़ के पास 22 जुलाई को दिन के करीब 1:00 बजे के आसपास दतेली कला गांव में ठेका देशी शराब व बीयर की दुकान का सेलमैन ने पुलिस को सूचना उसके साथ लूट हो गई है, जिसमें एक बड़ी रकम लूट ली गई है जिसको वह स्पष्ट रूप से घटनास्थल पर नहीं बता पा रहा था कि कितना पैसा लूटा गया है।

सेल्समेन रामजीवन की सूचना पर पुलिस मितौली ने मामले को संज्ञान में लिया मौका मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकार जितेंद्र सिंह परिहार थाना प्रभारी शिवाजी दुबे व चौकी प्रभारी लल्लन जी सिंह पहुंच करके वारदाते स्थल का निरीक्षण करने के बाद सेल्समेन से पूछताछ शुरू कर दी, प्रथम दृष्टया सेल्समैन रामजीवन स्पष्ट नहीं बता पा रहा था कि उसके पास कितने रूपये थे जो देने शराब अनुज्ञापी को जा रहा था, गहनता से छानबीन में सेल्समैन द्वारा दी गई लूट की सूचना झूठी निकली, झूठी सूचना देने के लिए पुलिस मितौली द्वारा रामजीवन पुत्र छोटेलाल निवासी जंगली पर थाना मितौली जनपद खीरी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई, इसी संबंध में पिपरझला में पूर्व में भी ऐसी ही घटना घटित होने की जानकारी मिली।

सूत्र बता रहे हैं रामजीवन दतेली कला शराब की दुकान पर हाल ही में शराब बिक्री में भी हेरा फेरी की है करीब चार सौ उन्नसठ देशी पौव्वा व कुछ बियर की बोतले गायब का मामला भी चल रहा है, जिसकी कीमत करीब छत्तीस हजार के आसपास है, जिसको लेकर के शराब दुकान मालिक व सेल्समैन के बीच समझौता लंहुआ इसके बाद यह लूट की घटना की खबर पुलिस मितौली को दी गई। जो पुलिस जांच में बेबुनियाद पाई गई। थाना प्रभारी शिवाजी दुबे का कहना है प्रार्थी के द्वारा यदि किसी प्रकार क गलत सूचना पुलिस को दी जाती है तो उसके विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी आए दिन देखने को मिल रहा है कि लोग दूसरे को फसाने के लिए फर्जी झूठी सूचनाओं पुलिस को मौखि लिखित तौर पर दे देते हैं यदि इस प्रकार के प्रकरणों में यदि सूचना गलत पाई जाती है तो सूचना देने वाले की विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी राम जीवन जो सेलमैनी का कार्य दतेली कलां में देसी शराब की दुकान पर कर रहा था,लूट की सूचना गलत दी जिसके विरुद्ध कार्रवाई की गई।

Exit mobile version