Site icon desh 24×7

संक्रामक रोग डायरिया फैलने की सूचना पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया निरिक्षण

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारीमुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निरिक्षण किया गया  बांदा जनपद के ग्राम तेन्दुरा के कोरिनपुरवा ब्लाक बिसण्डा में संक्रामक रोग डायरिया फैलने की सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.विजेन्द्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया एवं ग्राम वासियों को जानकारी दी कि माह जून से नवम्बर तक संक्रामक रोग फैलने की सम्भावना अधिक रहती है इस काल में घर वा घर के आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होता है। उथले हैण्ड पम्प का पानी पीने में प्रयोग नहीं करना है। खाना खाने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना है। सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग करें। घर व घर के आस पास पानी को एकत्रिति न होने दे शैाच के लिये शौचालय का प्रयोग करें। जिससे संक्रामक रोगों से बचा जा सके। जनपद स्तरीय संक्रामक रोग रोधी टीम ने ग्राम के प्रति घर पाँच, पांच ओ.आर.एस. का वितरण किया,जल भराव वाले स्थानों एवं नालियों में लार्वा निरोधक दवा का छिडकाव किया, दस, दस क्लोरीन टैब का वितरण किया एवं क्लोरीन टैब के प्रयोग के विषय में जानकारी दी एवं ब्लाक बिसण्डा की 12 सदस्यीय टीम ने हेल्थ कैम्प लगाकर 37 मरीजों का उपचार किया एवं पानी क्लारीनेशन के विषय में जानकारी दी, ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव किया गया एवं बुखार के रोगी मिलने पर मलेरिया जॉच हेतु रक्त पट्टिका बनायी एवम संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में संचारी रोगों प्रसार एवं उनसें बचाव के विषय में जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान राम लाल, अपरमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर. एन. प्रसाद, जिला मलरिया अधिकारी पूजा अहिरवार,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. नचीन चक, सहायक मलेरिया अधिकारी विजय बहादुर,एच.एस. राकेश खरे,मलेरिया निरीक्षक परीक्षित द्विवेदी ब्लाक से, बी.पी.एम. वी.सी.पी.एम. उपस्थित रहें।

Exit mobile version