Site icon desh 24×7

काँवर यात्रा का शहर में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत 

जगह जगह कांवड़ यात्रा का किया गया स्वागत

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

बाँदा.शहर के काळूकूआ से निकाली गई काँवर यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया l भक्तों से यात्रा में शामिल शिवमूर्ती कि पूजा अर्चना की एवं काँवारियों पर फूल बरसाए l बामदेव काँवारिया समिति के तत्वाधान में शहर के काळूकुआँ स्थित आशा राम सोनी के मकान से निकाली गई काँवर यात्रा ओवर ब्रिज , पीली कोठी , सब्जी मंडी रोड , शंकर गुरु चौराहा , महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची यात्रा में घोड़े , भगवान शिव जी कि मूर्ति व बैंड बाजे शामिल थे l समिति के संरक्षक प्रेम गुप्ता व अध्यक्ष संतोष सोनी के नेतृत्व में निकाली गई इस काँवर यात्रा का माहेश्वरी देवी मंदिर चौराहा व रेलवे स्टेशन में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत , जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता , पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू , समाज सेवी अमित सेठ भोलू द्वारा काँवारियों को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया l यात्रा में बच्चे व बच्चियाँ भी कंधे पर काँवर लेकर चल रहे थे l इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि काँवर यात्रा भक्तों कि श्रद्धां व भक्ति का प्रतीक व महत्वपूर्ण पर्व है जिसमें शिवभक्त काँवर लेकर पवित्र नदी पहुँचते हैँ और वहां से जल लाकर शिव जी कि मूर्ति में अर्पित करते हैँ l काँवर यात्रा में समिति के प्रबंधक अनुज गुप्ता , उपाध्यक्ष रामआसरे गुप्ता , राजेश गुप्ता , अनमोल जड़िया के अलावा महिलाएं , पुरुष व बच्चे शामिल रहे l

 

Exit mobile version