Site icon desh 24×7

परिवहन विभाग ने 70 वाहनों सहित 5 एम्बुलेंसो का भी नो पार्किंग में किया चालान  

पीटीओ ने किया मानक विहीन वाहनों पर कार्रवाई

बांदा में अनाधिकृत वाहनों की चैकिंग निरन्तर रहेगी जारी पीटीओ परिवहन विभाग को द्वारा जिलाधिकारी जे.रीभा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत जनपद के जिला कलेक्ट्रेट चौराहा व जिला चिकित्सालय के पास पीटीओ राम सुमेर यादव ने अपनी टीम के साथ मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर 70 वाहनों एवं 5 एम्बुलेंसों को नो पार्किंग पर खड़े होने पर चालान काटा पीटीओ यादव ने हिदायत देते हुए बताया कि जनपद में निरंतर चलाए जा रहे मानक विहीन वाहनों के विरुद्ध अभियान में जो भी वाहन मानक पर खरे नहीं उतरते हैं व मानक के विरुद्ध जिनका संचालन किया जा रहा है ऐसे वाहनों पर नियमित कार्रवाई की जाएगी इसलिए सभी लोग हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर ही वाहनों का उपयोग करें उन्हीं वाहनों का संचालन करें जो सभी मानकों को पूरा करते हों इसमें चलानी कार्रवाई के साथ-साथ वाहन सीज की कार्रवाई एवं जुर्माना भी संभव है इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी वाहनों को मानक के अनुरूप फिटनेस हो तभी इनका संचालन सुनिश्चित करें।

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

Exit mobile version