Site icon desh 24×7

अयोध्या उत्तर प्रदेश. आयुष्मान शिविर मे दो दर्जन बुजुर्गो का बना आयुष्मान कार्ड

*आयुष्मान शिविर में 2 दर्जन बुजुर्गों का बना आयुष्मान कार्ड।*

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

 

दिनांंक 22 जूलाई 2025

 

अयोध्या बीकापुर।
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत असकरनपुर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत के सचिवालय पर आयोजित आयुष्मान शिविर में 70 वर्ष या उससे अधिक की उम्र के बुजुर्गो के आयुष्मान कार्ड बनाये गए। आयुष्मान मित्र नवीन पाण्डेय ने बताया कि शनिवार को आयोजित शिविर में दो दर्जन बुजुर्गो के कार्ड बनाये गए l शिविर में ग्राम प्रधान आशा देवी, आशा बहू सुनीता, रोजगार सेवक, अजीत यादव आदि मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजकुमार सिह ने भी आयुष्मान शिविर मे पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के अधीक्षक अंशुमान यादव ने बताया कि अलग-अलग दिन चिन्हित ग्राम पंचायतो में आयुष्मान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Exit mobile version