Site icon desh 24×7

पुलिस ने चोरी करने वाले अपराधियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी करने वाले अपराधियों को किया गिरफ्तार   बांदा l पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही कर्रवाई के तहत में थाना बबेरु पुलिस द्वारा चोरी करने वाले दो अपराधियों को चोरी के सामान साथ गिरफ्तार किया है । थाना क्षेत्र के ग्राम मझींवा के रहने वाले बबुआ पुत्र स्वंयवर पाल ने विगत दिनों अपने घर में अज्ञात चोरों द्वारा रात के समय चोरी होने के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया । जिस पर पुलिस को कामयाबी मिलते अपराधियों की पहचान कर मुखबिर की सूचना पर ग्राम मझींवा के गडरा नाला चन्देल की पुरानी कोठरी के पीछे से अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया । पूंछताछ में अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी के सामान बरामद किया गया जिसमें एक लॉकेट पीली धातु,एक मंगलसूत्र लॉकेट पीली धातु, एक कमर बंद (सफ़ेद धातु,एक जोड़ीं पायल सफ़ेद धातु बरामद किया गया है l श्यामू पाल पुत्र छददु निवासी ग्राम जमोहा थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर, चुनकाई यादव पुत्र चुनुवाद यादव निवासी ग्राम मझीवा गंधी का डेरा थाना बबेरू जनपद बांदा को मुकदमा संख्या 285/25 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत के दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया इस दौरान उप निरीक्षक धर्म सिंह यादव, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक रामेन्द्र सिंह,कंस्टेबल अनूप यादव सहित गिरफ्तार करने वाली टीम में रहे l

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी बांदा उप्र

Exit mobile version