Site icon desh 24×7

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने चिल्ला स्थित यमुना बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे

 

*-बांदा से***पैलानी तहसील के चिल्ला में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पहुंच कर यमुना नदी का निरीक्षण किया और कहा कि यह बाढ़ यमुना नदी की नहीं अपितु मध्य प्रदेश की नदियां केन तथा धसान नदी में भारी वर्षा होने की वजह से यह बाढ़ आई है जो ना के बराबर है पूर्वांचल में तो इस समय भयंकर बाढ़ है उन्होंने मौके पर मौजूद जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित लोगों को फैलानी एवं चिल्ला क्षेत्र में साइड की स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा और बताया कि पानी अब उतर गया है बाढ़ कंट्रोल के नीचे है यह बाढ सीधे नहीं आती अपितु मध्य प्रदेश में भारी वर्षा होने की वजह से हुई है इन क्षेत्रों के अधिकारी नदी की बाढ़ पर पैनी नजर रखें किसी भी प्रकार की कठिनाई किसानों को नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी साइट पर जाकर विजिट करें एवं धरातल पर जाकर देखें चित्रकूट में भारी वर्षा की वजह से भी बाढ़ का पानी आया है पानी उतर गया है बाढ़ जैसा फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

बांदा से मदन गुप्ता की रिपोर्ट

 

Exit mobile version